{"_id":"5ff34ad88ebc3e41a605d206","slug":"accident-mainpuri-news-agr474840841","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी के सामने डंपर ने रौंदे बाइक सवार, बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी के सामने डंपर ने रौंदे बाइक सवार, बालक की मौत
विज्ञापन
04एमएनपी-09-कुरावली में हुए सड़क हादसे में बालक की मौत के बाद मौजूद परिजन
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरावली (मैनपुरी)। जीटी रोड पर मंडी के सामने सोमवार सुबह डंपर ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार आठ वर्षीय बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
थाना किशनी क्षेत्र के गांव भदेही निवासी देवेंद्र कुमार (40) रविवार को पत्नी सुनीता और आठ वर्षीय पुत्र सचिन के साथ बहन कमलेश के घर गांव कंसपुर बिछवां गए थे। सोमवार सुबह वह पत्नी सुनीता, पुत्र सचिन, बहन कमलेश पत्नी भगवान दास और पांच वर्षीय भांजे श्रेयांश को बाइक पर लेकर दूसरी बहन उपासना निवासी एटा के घर जा रहे थे।
थाना कुरावली क्षेत्र में जीटी रोड पर मंडी के सामने तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में देवेंद्र के आठ वर्षीय पुत्र सचिन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कमलेश, देवेंद्र और सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
चीखपुकार की आवाज सुनकर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। इधर, हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्रा ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां से तीनों को रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन घायलों को निजी अस्पताल ले गए।
----
पांच साल के मासूम को नहीं आई खरोंच
लोगों के मुताबिक हादसा डंपर की रफ्तार तेज होने के कारण हुआ। हालांकि मां कमलेश की गोद में बैठे पांच साल का श्रेयांश मां के सीने से लिपट गया। शायद यही वजह रही कि उसके शरीर पर एक खरोंच तक नहीं आई। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को छुट्टी दे दी गई।