फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर पर चढ़ी बस

Tue, 16 Jun 2020 05:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
accident
16एमएनपी-18-एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : MAINPURI
करहल (मैनपुरी)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ सवारी चोटिल हुईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सैफई भेजा।
विज्ञापन

एक प्राइवेट बस पटना से दिल्ली सवारी लेकर रवाना हुई थी। सोमवार-मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे 20 सवारियों से भरी बस जब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 85 माइल स्टोन के पास पहुंची, तभी अचानक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित हुई बस डिवाइडर पर चढ़कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक चंदन कुमार निवासी मुजफ्फरपुर बिहार और परिचालक बिट्टू निवासी जालंधर पंजाब गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्रा ने गंभीर रूप से घायल चालक परिचालक को एंबुलेंस से मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया। वहीं कुछ सवारियां मामूली चोटिल हुईं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के छुट्टी दे दी गई। हादसे की सूचना पर एसडीएम रतन वर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed