फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident

छत के मलबा में दबी महिला की मौत, दो बच्चे हुए घायल

Mon, 15 Jun 2020 05:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
accident
15एमएनपी-13-भोगांव के गांव बनहार में मकान की गिरी छत - फोटो : MAINPURI
भोगांव (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव वनाहार में सोमवार की सुबह एक मकान की लिंटर गिर गया। छत पर सो रही वृद्धा, पति व दो बच्चे चारपाई सहित नीचे गिरने के बाद मलबा में दब गए। चीख पुकार सुनकर आए परिजनों व ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला। वृद्धा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बनाहार निवासी गेंदालाल राजपूत रविवार की रात खाना खाने के बाद 75 वर्षीय पत्नी कृष्णा देवी, 11 वर्षीय नाती सागर और 14 वर्षीय नातिन श्रुति के साथ छत पर सो रहे थे। एक पुत्र प्रदीप अपनी पत्नी संतोष व छह साल की पुत्री के साथ गांव स्थित दूसरे घर में सो रहा था। सोमवार की सुबह करीब 1:30 बजे अचानक छत भर भराकर गिर गई। छत पर सो रहे सभी लोग चारपाई सहित नीचे आ गिर और मलबा के नीचे दब गए। लिंटर गिरने के दौरान हुई तेज आवाज और घायलों की चीख पुकार सुनकर परिजन व गांव के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। मलबा के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर दिए। सूचना मिलने के बाद सीओ प्रयांक जैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से जब तक वृद्धा को बाहर निकाला गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घायल गेंदालाल, सागर और श्रुति को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने वृद्धा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सीमेंट से भरवा दी थीं दरारें
ग्रामीणों के अनुसार मकान का लिंटर करीब 10 वर्षों से चटका हुआ था। एक माह पहले ही छत पर आईं दरारों को भरवाया गया था। लिंटर कमजोर हो जाने के चलते ही यह हादसा हुआ है। मृतक का एक पुत्र विनोद परिवार के साथ दिल्ली में रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed