{"_id":"60fc51478ebc3edd39317f2f","slug":"accident-kasganj-wall-fallen-patiyali-pachpokhra-village-pachpokhra-kasganj-news-agr50113013","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा से लौट रहीं दो बहनों पर गिरी जर्जर दीवार, एक की मौत दूसरी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा से लौट रहीं दो बहनों पर गिरी जर्जर दीवार, एक की मौत दूसरी गंभीर
कासगंज के गंजडुंडवारा में घेर की गिरी पुरानी दीवार का मलबे में दबकर मृत बाकिला नाजमीन का फाइल फोट
- फोटो : KASGANJ
Link Copied
गंजडुंडवारा/पटियाली। क्षेत्र के ग्राम पचपोखरा में एक घेर की जर्जर दीवार गिरने से उसके मलबे के नीचे दो बहनें दब गईं। भयावह हादसे में एक बहन की मौत हो गई जबकि दूसरी बहन गंभीर घायल हो गई। घायल बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दीवार के मलबे में दबकर मौत नाजमीन (10) पुत्री छोटे निवासी ग्राम पचपोखरा की हुई। शनिवार की सुबह नाजमीन अपनी बहन आलिया (8) के साथ मदरसे में पढ़ने के लिए गई हुई थी। जब वह वापस आ रही थी तभी सड़क किनारे कौसर के घेर की पुरानी दीवार भर-भराकर गिर गई। जिसके मलबे में दोनों बहने दब गईं। बालिकाओं के दबते ही चीख-पुकार मच गई। आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आनन फानन मलबे को हटाया। लेकिन तब तक नाजमीन की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
जब कि गंभीर घायल आलिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रो कर बुरा हाल था। घटना की सूचना तहसीलदार राजीव निगम मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई की। परिजनों ने बालिका का पोस्टमार्टम कराये जाने से मना कर दिया।
कासगंज के गंजडुंडवारा में घेर की गिरी पुरानी दीवार का मलबे में दबकर गंभीर घायल हुई दूसरी बालिका आ- फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।