{"_id":"5fecba038ebc3ecd6b4ba444","slug":"accident-kasganj-news-agr4742644180","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा होते ही हाहाकार, घायलों में मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा होते ही हाहाकार, घायलों में मची चीख पुकार
विज्ञापन
कासगंज-बरेली रोड पर रोडवेज बस और मैक्स पिकअप की भिड़ंत
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कासगंज-नगरिया मार्ग पर सन्नाटा मंगलवार सुबह था। कोहरे के बीच सर्द मौसम के सन्नाटे में सिर्फ वाहनों की आवाज सुनाई दे रही थी। तभी कोहरे में तेज आवाज के साथ रोडवेज बस-मैक्स पिकअप भिड़ंत हो गई और चीखपुकार मच गई। हादसे और चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए घटनास्थल के लिए दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस भी राहत कार्य में जुट गई।
कासगंज-बरेली मार्ग पर मंगलवार सुबह तेज आवाज के साथ भीषण हादसा होते ही रोडवेज बस में सवार यात्री घबरा गए और चीखपुकार मचाने लगे। वहीं मैक्स सवार श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल होने के बाद मदद के लिए चीख रहे थे। आसपास, गंगा कोल्ड स्टोरेज एवं दुकानों में सो रहे लोग हादसे की आवाज सुनकर जाग गए और मदद के लिए घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
ये हुए घायल
मैनपुरी के गांव कलंदरपुर निवासी कार चालक जीतपाल (45) पुत्र रामसनेही, गंाव अड़ूपुरा निवासी राकेश(52) पुत्र हाकिम सिंह, जलधारा(56) पत्नी उदयवीर, रामभेजी(45) पत्नी सुरेश, सरला(65) पत्नी अजेंद्र, अजेंद्र (65) पुत्र भीलाल, किताबश्री(65) पत्नी बदन सिंह, नैती देवी(52) पत्नी निहाल सिंह, मोहकम(45) पुत्र जहान सिंह, कुसमा(45) पत्नी सुभाष चंद्र, हेमश्री(70) पत्नी गंगा सिंह, विनीता(55) पत्नी अकीराम, मीना देवी(55) पत्नी रामरतन, गतिश्री(70) पत्नी बालकिशन, रघुनंदन(40) पुत्र सोहन लाल, राजकुमारी(30) पत्नी वीरेश, बदनश्री(55) पत्नी अरब सिंह। वहीं रोडवेज बस में सवार एटा के गांव मलावन निवासी विकास(18) पुत्र गीतम, रघुनंदन(40) पुत्र हीरालाल। इनमें से बस सवार घायल यात्रियों सहित 11 श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं आठ घायलों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
इतना भीषण हादसा था कि कार हो गई ध्वस्त
कोहरे में रोडवेज बस और मैक्स पिकअप में भिड़ंत इतनी भीषण थी कि मैक्स का अगला हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। दुर्घटनाग्रस्त मैक्स हादसे की भयावहता की गवाही दे रही थी। घायलों के मुताबिक हादसा होते ही मैक्स पहले तो क्षतिग्रस्त होकर रुक गई और फिर बस ने उसे पीछे कुछ हद तक धकेल दिया।
पुलिस ने मशक्कत कर सड़क से हटवाए बस और कार
क्षतिग्रस्त मैक्स पिकअप और रोडवेज बस सड़क के बीचोंबीच खड़े हो गए। इससे यातायात प्रभावित होने लगा। बाद में पुलिस ने क्रेन मंगवाकर सड़क से अलग हटवाकर किनारे पर खड़ा कराया। तकरीबन दो घंटे बाद सोरों-नगरिया मार्ग पर यातायात सुचारु हो सका।
वर्जन-
- कोहरे के कारण बस और मैक्स पिकअप में भिड़ंत हुई है। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हुई है। अन्य सभी घायलों को उपचार के लिए भेजा है।
- अनिल कुमार, कोतवाली प्रभारी, सोरों।