{"_id":"5fe0dc808ebc3e3c82243d9b","slug":"accident-kasganj-news-agr4730111106","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो पलटने से एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो पलटने से एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
कासगंज के गंजडुंडवारा-सहावर मार्ग पर टेंपों पलटने से मृतक राहत अली का फाइल फोटो
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली। रविवार देर शाम गंजडुंडवारा-सहावर मार्ग पर टेंपो पलट जाने से टेंपो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। राहगीरों व ग्रामीणों ने घायलों को टेंपो से बाहर निकाला।
टेंपो पलटने से मौत का शिकार राहत अली (50) पुत्र अदीब खां निवासी कटरा मिश्री खां हुआ। वह सहावर के ग्राम खितौली से अपने परिवार के साथ टेंपो से पटियाली आ रहा था। जब टेंपो ग्राम गढ़का और पिथनपुर के मध्य पहुंचा तो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो पलटते ही उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर अन्य राहगीर व ग्रामीण एकत्रित हो गए।
टेंपो से राहगीरों एवं ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। हादसे में गंभीर घायल राहत अली, अफसना बेगम (30), नसरून बेगम (35) एवं दो बच्चे घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। राहत अली ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि मृतक राहत अली के शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।