{"_id":"5f4e825b8ebc3e5471344c53","slug":"accident-kasganj-news-agr457385039","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजी रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, दो बाइक सवारों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजी रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, दो बाइक सवारों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजडुंडवारा। क्षेत्र के गांव नवादा में बूढ़ी गंगा के पास तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक डिवाइडर से टकरा गए। इससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
आकाश(25) पुत्र वीरपाल निवासी ग्राम पहलोई सिढ़पुरा हुए अपने साथी हरविंदर (22) के साथ बाइक से सिंकदपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव गजौरा में अपनी ननिहाल गया था। दोनों ही मंगलवार की सुबह वापस आ रहे थे। बूढ़ी गंगा के पास नवादा गांव के बाहर बाइक डिवाइडर से टकरा गई।
इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मौके पर पहुंचे परिजनों में शव देख कर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया से हुई शिनाख्त
हादसे के बाद दोनों की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। इस पर पुलिस ने उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। आकाश के दोस्त मौनी निवासी सिढ़पुरा ने उसकी फोटो देखी तो पहचान लिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी।