{"_id":"5f2993828ebc3e3d0e2ab257","slug":"accident-kasganj-news-agr453488686","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से ग्रामीण की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से ग्रामीण की मौत, दो घायल
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ट्रक की चपेट में बाइक सवार आ गए। जिससे बाइक चला रहे ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर अवस्था में अलीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जखेरा निवासी बाल किशोर (50) पुत्र चिरंजीलाल मंगलवार शाम सोरों में अपनी रिश्तेदारी से बाइक से वापस लौट रहे थे। भगवंतपुर नहर पुल के समीप एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाल किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार रामपाल पुत्र रघुवीर एवं आरती देवी पत्नी कैलाश निवासी नगला कटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर ढोलना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को चिकित्सालय भिजवाया गया। जहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।