{"_id":"5e9b0ef78ebc3e76c9414ac7","slug":"accident-kasganj-news-agr4383845173","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में हादसा- गुजरात से आ रहे कासगंज के तीन मजदूरों की राजस्थान में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में हादसा- गुजरात से आ रहे कासगंज के तीन मजदूरों की राजस्थान में मौत
विज्ञापन
कासगंज के गांव नगला छत्ता में मृतक राजपाल का फाइल फोटो
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। लॉकडाउन के चलते गुजरात में फंसे मजदूरों शुक्रवार को एक कैंटर में सवार होकर गांव आने के लिए निकले थे। रास्ते में राजस्थान में एक अन्य कैंटर से टक्कर हो गई। इससे तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य चोटिल हो गए। स्थानीय पुलिस ने राजस्थान के देवगढ़ थाना पुलिस से संपर्क कर तीनों के शवों को भेजने का अनुरोध किया है।
ढोलना थाना क्षेत्र के गांव नगला छत्ता के कई ग्रामीण गुजरात में अहमदाबाद के डाकौर शहर में मजदूरी करते हैं। लॉकडाउन में वे सभी वहीं फंस गए। वह जिस फर्म में काम करते हैं वहां से शुक्रवार को एक कैंटर टमाटर लेकर यूपी के मुरादाबाद जा रहा था। इसी में आठ मजदूर घर आने के लिए सवार हो गए। देर रात करीब 12 बजे राजस्थान के देवगढ़ के पास अचानक कैंटर की सामने से आ रहे कैंटर में भिड़ंत हो गई।
इससे राजपाल (25) पुत्र अनार सिंह, गिरीश (20) पुत्र चंदन सिंह, हरेंद्र (22) पुत्र कालीचरन की मौत हो गई। इसके अलावा सोनू, महाराज सिंह, महेश, जय सिंह, ठाकुरदास चोटिल हो गए। उन्होंने घर पर हादसे की जानकारी दी। इससे पूरे गांव शोक में डूब गया। शनिवार को ढोलना पुलिस ने देवगढ़ पुलिस से संपर्क कर शव भिजवाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
शवों का इंतजार है
- देवगढ़ पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। वहां से देर रात तक शव पहुंचने की संभावना है। शव आने के बाद पुलिस की निगरानी में अंतिम संस्कार कराया जाएगा। रविंद्र बहादुर, थान प्रभारी ढोलना।

कासगंज के गांव नगला छत्ता में मृतक गिरीश का फाइल फोटो- फोटो : KASGANJ

कासगंज के गांव नगला छत्ता में मृतक हरेंद्र का फाइल फोटो- फोटो : KASGANJ