फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accident In Firozabad: Two Died After Crash Moped Car And Truck Accident At Expressway

फिरोजाबाद: अज्ञात वाहन की टक्कर से मोपेड सवार दो लोगों की मौत, एक्सप्रेसवे पर कार टकराई

Tue, 20 Oct 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 20 Oct 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Accident In Firozabad: Two Died After Crash Moped Car And Truck Accident At Expressway
demo pic

फिरोजाबाद जिले के थाना सिरसागंज क्षेत्र में हाईव स्थित उखरेंड मोड़ के समीप रविवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोपेड सवार दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक अपनी बेटी के लिए लड़का देखने के लिए जसवंतनगर गया था। लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। 

विज्ञापन


जनपद मैनपुरी थाना भोगांव के रामनगर निवासी सुग्रीव कश्यप (45) पुत्र सीताराम कश्यप बेटी की शादी के लिए लड़का देखने रविवार को जसवंतनगर गया था। लौटते समय सुग्रीव को नगला महाराम निवासी सचिन उर्फ मनोज यादव मिल गया। दोनों मोपेड पर सवार होकर घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन



थाना सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत उखरेंड मोड़ के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में सुग्रीव और सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर थाना सिरसागंज के एसएसआई हरीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि वह गांव में मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहा था। वहीं सचिन गुजरात के अहमदाबाद में प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था। 


एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई कार 


वहीं एक अन्य हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ। कार ट्रक से टकरा गई, इस हादसे में कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर किया गया है। हादसा लखनऊ एक्सप्रेस वे थाना नसीरपुर के निकट हुआ। कार सवार गुड़गांव से कानपुर जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed