फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accident in Etah Due to Fog One Died Three Injured

यूपीः कोहरा बना हादसों की वजह, निजी बस ट्रैक्टर से टकराई एक की मौत, कार भिड़ी तीन घायल

Wed, 25 Dec 2019 01:17 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 25 Dec 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
Accident in Etah Due to Fog One Died Three Injured
हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
कोहरे के चलते एटा जनपद में दो अलग-अलग स्थानों पर हादसे हुए। इन हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। कायमगंज रोड पर एक निजी बस ट्रैक्टर से भिड़ गई। वहीं गगनपुर में ट्रैक्टर और कार की भिड़ंत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रास्ते को सुचारू कराया है। वहीं घायलों को उपचार के लिए भेजा है।
विज्ञापन


एटा में कायमगंज रोड पर निजी बस और ट्रैक्टर में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक ओमवीर सिंह पुत्र बाबू सिंह निवासी सरोट है। पुलिस ने निजी बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


इस हादसे के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया। घटना सुबह लगभग नौ बजे घटित हुई। ट्रैक्टर चालक कायमगंज की तरफ से ईंट लेकर अपने गांव ओर जा रहा था। तभी ये हादसा घटित हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एटा में एक अन्य हादसा शिकोहाबाद रोड पर हुआ। यहां घने कोहरे में गगनपुर पर ट्रैक्टर और कार में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस यहां सूचना के बाद देरी से पहुंची। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed