फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident in agra

ट्रक से टकराई कार, कपड़ा व्यापारी की मौत

Sat, 14 Sep 2019 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
accident in agra
संजय अरोरा का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
बेवर(मैनपुरी)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद टोल प्लाजा के पास शनिवार को हादसे में कस्बा निवासी कपड़ा व्यवसायी की मौत हो गई। वह लुधियाना से कार से घर लौट रहा था। हादसे में मृतक का चचेरा भाई और चालक भी घायल हो गए। कार एक ट्रक से टकरा गई थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मनान निवासी 40 वर्षीय संजय उर्फ सेठी अरोरा मनोज मार्केट के पास सेठी मैचिंग सेंटर के नाम से प्रतिष्ठान खोले हुए थे। बुधवार को वह दुकान के लिए कपड़े खरीदने के लिए चचेरे भाई राजू पुत्र पुरुषोत्तम अरोरा व चालक लालू यादव निवासी मिर्जापुर थाना बेवर के साथ लुधियाना गए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात वह लुधियाना से बेवर के लिए रवाना हुए। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद टोल प्लाजा के पास शनिवार सुबह उनकी कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में हादसे में संजय अरोरा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं चालक लालू यादव व चचेरा भाई राजू अरोरा घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं युवक के शव को लेकर परिजन बिना पोस्टमार्टम के लिए आगरा से घर आ गए। सूचना मिलने के बाद घर पहुंची बेवर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सड़क हादसे में संजय अरोरा की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र 10 वर्षीय भारत व 16 वर्षीय पुत्री मुस्कान है। हादसे के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। शुक्रवार की शाम करीब तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवारीजनों को सौंप दिया।

बाजार रहा बंद
व्यापारी की मौत से बेवर कस्बे में अधिकांश दुकानें दोपहर तक बंद रहीं। जानकारी मिलते ही स्थानीय दुकानदार मृतक के घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचे। पोस्टमार्टम हाउस पर भी नगर क प्रमुख व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed