फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident expressway,shajahanpur accident,nagla bhadauriya,accident deaths,thana sirhpura,thana sidhpura

नगला भदौरिया में रातभर गूंजती रहीं चीखें, तीन शव पहुंचते ही मचा कोहराम

Sat, 24 Jul 2021 11:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
accident  expressway,shajahanpur accident,nagla bhadauriya,accident deaths,thana sirhpura,thana sidhpura
कासगंज के सिढ़पुरा में एक ही परिवार के तीन लोगों के शव पहुंचने के बाद एकत्रित ग्रामीण व रोते बिलख? - फोटो : KASGANJ
सिढ़पुरा(कासगंज)। शाहजहंापुर में हुए हादसे में पांच मौतों की खबर के बाद रातभर गांव नगला भदौरिया में सुनाई दे रहीं चीखें शव पहुंचते ही चीत्कार में बदल गईं। परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक का माहौल दिखाई दिया। गमगीन माहौल में एक स्थान पर एक साथ तीनों मृतकों का अंतिम संस्कार हुआ। एसडीएम पटियाली भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव खेरा पट्टी के नगला भदौरिया के राजेंद्र के परिवार के साथ यह दुखद हादसा हुआ। राजेंद्र अपने बेटे अनिल कुमार का रिश्ता तय करने अपने बेटे मनोज, जितेंद्र और रिश्तेदार कायमगंज निवासी अशोक और कुरावली निवासी दीवारी लाल के साथ गए थे। लौटते समय शाहजहांपुर जिले में पिकअप ने अलग-अलग बाइक पर सवार इन सभी को रौंद दिया। इस हादसे में पिता और दो पुत्रों के अलावा दो रिश्तेदारों की मौत की खबर के बाद नगला भदौरिया में रातभर चीखपुकार मची रही।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम के पिता और दो पुत्रों के शव गांव में पहुंचे जबकि रिश्तेदारों के शव उनके गांव भेजे गए। इधर एक ही परिवार के तीन लोगों के शव पहुंचते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। गांव के ग्रामीण भी द्रवित दिखाई दिए। एसडीएम रवेंद्र कुमार राजस्व टीम के साथ गांव में पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और पीड़ित परिवार को दो दो लाख रुपये मुख्यमंत्री राहतकोष से देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर से मंगाई रिपोर्ट, तैयार की जा रही पत्रावली
नियमानुसार मृतकों को किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत 5-5 लाख रुपये का मुआवजा मिलना है। प्रशासन द्वारा कराई गई जांच में पाया गया कि मृतक राजेंद्र के नाम जमीन है इसलिए वे मुआवजा के पात्र हैं। जबकि मनोज व जितेंद्र को मुख्य राहत कोष से मुआवजा मिलेगा। तीनों ही मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्रशासन ने शाहजहांपुर से मंगाई है।

सड़क हादसा शाहजहांपुर जिले में हुआ है, लेकिन मुख्यमंत्री राहत कोष से तीनों मृतकों के लिए दो-दो लाख रुपये का मुआवजा दिलाने की पत्रावली स्थानीय स्तर पर तैयार की जा रही है। - रवेंद्र कुमार, एसडीएम, पटियाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed