फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident express way

Agra News: एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, कई यात्री हुए घायल

Thu, 24 Nov 2022 07:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
accident express way
करहल। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार की सुबह के बाद एक तीन हादसे हुए। चालक को झपकी आने के बाद एक बस पलट गई, हादसे में कई यात्री चोटिल हो गए, एक गंभीर घायल को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। अन्य हादसों में पांच लोग घायल हुए। सभी को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गोरखपुर से दिल्ली सवारियां लेकर जा रही एक प्राइवेट बस बुधवार की सुबह तड़के जब थाना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे 80 किमी पर पहुंची, तभी अचानक चालक को झपकी आ गई और अनियंत्रित हुई बस सड़क किनारे पलट गई, बस के पलटते ही मौजूद सवारियों में चीखपुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने यात्रियों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल दीपक कुशवाहा निवासी गांव पहाड़पुर थाना कारिंदा गाजीपुर को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया गया। कुछ अन्य सवारियां मामूली जख्मी हुईं। उक्त हादसे के कुछ देर बाद ही एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से आगरा की तरफ जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ गया। गनीमत रही कि ट्रक नहीं पलटा। चालक परिचालक गाड़ी को छोड़ कर भाग गए। तीसरा हादसा लखनऊ से बालाजी जा रही कार से हुआ। कार 101किमी पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कार सवार अर्जुन सिंह निवासी तिवारीगंज लखनऊ के अलावा कार सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed