{"_id":"5e461de18ebc3ee5923fdb3f","slug":"accident-at-yamuna-express-way-30-injured-at-mile-stone-106-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: महिला का शव लेकर जा रहा कैंटर पलटा, 27 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: महिला का शव लेकर जा रहा कैंटर पलटा, 27 लोग घायल
Fri, 14 Feb 2020 05:40 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 14 Feb 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
पीआरवी बनी मददगार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन-106 के पास शुक्रवार तड़के तकरीबन 4:30 बजे डिवाइडर से टकराकर बेकाबू हुआ आयशर कैंटर पलट गया। इससे उसमें सवार 27 लोग घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को वृंदावन के सौ शैय्या और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ये सभी लोग दिल्ली से आगरा के गांव गोसली महिला का शव लेकर जा रहे थे। चालक को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद चालक भाग गया।
आगरा के थाना खेरा राठौर के गांव गोसली निवासी धर्मवीर सिंह की पत्नी कुसुमा (36) की बीमारी के चलते दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजन व अन्य लोग शव को आयशर कैंटर में रखकर आगरा आ रहे थे।

माइल स्टोन-106 के समीप हुआ हादसा
शुक्रवार की सुबह आयशर कैंटर एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन-106 के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंटर से घायलों को निकालकर वृंदावन के सौ शैय्या और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं कैंटर को क्रेन से थाने पहुंचाया। सीओ सदर रमेश तिवारी ने बताया कि दो की हालत चिंताजनक थी, जिन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह घटना हुई है।
वहीं कैंटर को क्रेन से थाने पहुंचाया। सीओ सदर रमेश तिवारी ने बताया कि दो की हालत चिंताजनक थी, जिन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह घटना हुई है।
ये घायल हुए
मुल्लो पत्नी सुरेश, प्रेमवती पत्नी जगदीश, पृथ्वीराज पुत्र मंगल सिंह, आनंदी देवी पत्नी जगदीश, सोमवती पत्नी धर्मवीर, अंगूरी पत्नी बहादुर, उर्मिला पत्नी सूर्यभान, मीना पत्नी प्रमोद, सीमा पत्नी मनीष, सीमा राम पुत्र नरपति, सूर्यभान पुत्र राम सिंह, कलावती पत्नी रामरूप, भूरी देवी पत्नी सुरेंद्र, सुरेंद्र पुत्र रामलाल, राधा पुत्री दुलीराम, सुनीता पत्नी रामचंद्र, मीरा पत्नी सुरेश, संतो पत्नी करन, देवी पत्नी वीरेंद्र, दयानंद पुत्र रघुवीर, विमला पत्नी मुन्नालाल, माया पत्नी कंबोज सिंह, पिंकी पत्नी सुनील, दुलीराम पुत्र रामसनेही, गजेंद्र सिंह पुत्र सुरेश, रामसरन पुत्र सोबरन, श्रीकृष्णा पुत्र रामसनेही।