{"_id":"612091507b0efe13a878ecb1","slug":"accident-at-agra-lucknow-express-way-car-collided-with-divider-one-died-two-imjured-goes-to-delhi-from-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत, दो घायल
Sat, 21 Aug 2021 11:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:08 AM IST
सार
एक्सप्रेसवे पर अचानक कार अनियंत्रित हो गई और कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में गिरजनंदन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रजनी और रिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद दुघर्टनाग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार को कार दुघर्टनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है वहीं दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के फिरोजाबाद जिले के मटसेना थाना क्षेत्र में हुआ। कार सवार गिरज नंदन पुत्र बलेश्वर शर्मा अपने बेटे रिंटू कुमार और रजनी के साथ जहानाबाद बिहार से दिल्ली जा रहे थे। एक्सप्रेसवे पर अचानक कार अनियंत्रित हो गई और कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में गिरजनंदन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रजनी और रिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पुलिस और एक्सप्रेसवे अथॉरिटी को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवारों को निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। लेकिन यहां एक व्यक्ति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रिंटू कुमार और रजनी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है।
विज्ञापन