{"_id":"6238c4647daef958d03eca64","slug":"accident-agra-news-agr5277853146","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला(फिरोजाबाद)। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे आगरा हाईवे पर बाइक सवार दो युवकों को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए फिरोजाबाद ले जाया गया, जहां उपचार से पूर्व ही दोनों की मौत हो गई।
सोमवार रात आगरा की ओर से आ रही एक बाइक मोहम्मदाबाद स्थित अमीर होटल के निकट पहुंची तभी पीछे ही तेजगति से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं बाइक पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होने पर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गई। अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही दोनों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त जितेन्द्र कुमार 36 पुत्र हरीशंकर निवासी जहांगीरपुर थाना नगला सिंघी, टूंडला और नीरज यादव 50 पुत्र रामसिंह निवासी सलेमपुर नगला खार थाना टूंडला थे। दोनों आगरा से लौट रहे थे। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर जब्त कर लिया है। चालक फरार है।