फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident

आटो और कार की भिड़ंत में दो महिलाओं सहित छह घायल

Sun, 01 Mar 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
accident
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र शिकोहाबाद रोड स्थित गांव गंगनपुर के पास रविवार को ऑटो और कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में दो महिलाओं सहित छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दूसरी घटना में बाइक सवार दंपती दो बच्चों सहित किसी वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

आटो और बोलेरो कार की भिड़ंत सुबह 11 बजे गंगनपुर के पास नगला धनी मोड़ के पास हुई। हादसे में संतोष (35) पुत्र महीपाल सिंह निवासी नगला देवा, थाना एका, फिरोजाबाद, गीता (25) पत्नी सिट्टू, ममता (28) पत्नी सिंटू निवासी रठैरा थाना एका, फिरोजाबाद, लीलाधर (55) पुत्र विजयपाल निवासी गांव दलेलपुर थाना एका, फिरोजाबाद, जयपाल (26) पुत्र बनवारी लाल और अनुष्का (6) पुत्री जयपाल निवासी बहेटा थाना हाथरस जंक्शन जिला हाथरस घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दूसरी घटना में बाइक सवार सुखदेव पुत्र श्रीराम, उनकी पत्नी ममता, बेटा शिवा और बेटी मुस्कान किसी वाहन की चपेट में आने से घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य हादसों में दिलीप पुत्र विजय सिंह निवासी मानपुर थाना कोतवाली देहात किसी वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। हृदेश पुत्र विद्याराम निवासी छछैना थाना मलावन ट्रक की चपेट में आने से घायल हुआ है। दिलीप और हृदेश को आगरा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed