फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ac and fans are not working in sn medical collage

एसी-पंखे खराब, घर से पंखा लेकर आए मरीज

Sat, 14 Aug 2021 01:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
ac and fans are not working in sn medical collage
एसएन हॉस्पिटल की 8 मंजिला बिल्डिंग में खराब पडे एसी पंखे मरीजों को घर से लाने पढ़ रहे पंखे - फोटो : Agra City
आगरा।
विज्ञापन

एसएन मेडिकल कॉलेज की आठ मंजिला इमारत में एसी और पंखे खराब हो गए हैं। सेंट्रल एसी सिस्टम तो दो साल से खराब पड़ा है। तीन वार्ड में पंखे तक नहीं चल रहे। मरीज परेशान हैं। तीमारदारों को पंखा खरीदकर लगवाना पड़ा है।
इमारत में हड्डी रोग, सर्जरी विभाग, ईएनटी रोग विभाग, बर्न यूनिट के वार्ड हैं। इमारत फुली सेंट्रल एसी बनाई गई है। वर्ष 2018 से सेंट्रल एसी सिस्टम खराब पड़ा है। कुछ वार्ड में विंडो एसी और हर बेड पर पंखे लगाए गए हैं। इनमें से तीन वार्ड के एसी, पंखे कार्य नहीं कर रहे हैं। गर्मी बढ़ने पर मरीजों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

इमारत की फॉल्स सीलिंग टूट गई, शौचालय भी गंदे
इमारत की फॉल्स सीलिंग और टाइल्स कई जगह से टूट चुके हैं। सबसे ज्यादा खराब हालत गैलरी और वार्ड की है। इसे ठीक भी नहीं कराया गया है। शौचालय गंदे हैं और वार्ड-शौचालय के दरवाजे भी टूट गए हैं। साफ-सफाई न होने से मरीज-तीमारदारों का दुर्गंध से बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंखे के पास वाला बेड नहीं मिला तो खुद का लाकर लगाया
शाहगंज के मोहसिन खान ने बताया कि उनकी पत्नी आठ मंजिला इमारत में भर्ती हैं। यहां पर उनके बेड पर पंखा नहीं लगा है। गर्मी से बुरा हाल है। स्टाफ से पंखा लगवाने या फिर बेड बदलने को कहा लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में बाजार से पंखा खरीदकर लगाना पड़ा।
एसी पड़ा है खराब, गर्मी से बचने को लगाया खुद का पंखा
फिरोजाबाद की रचना देवी ने बताया कि कमरे में विंडो एसी लगा है जो कई दिनों से खराब है। इसे ठीक कराने के लिए स्टाफ से भी कहा, लेकिन ठीक नहीं कराया गया। वार्ड में खिड़की भी नहीं हैं, जिससे उमस रहती है। ऐसे में मरीज के लिए बाजार से पंखा खरीदकर लाए हैं।

एसी और पंखे ठीक करवाता हूं
आठ मंजिला इमारत में खराब पड़े एसी और पंखों का सर्वे करा लिया है। अगले सप्ताह नए पंखे मंगवा लिए जाएंगे। एसी भी ठीक करवाता हूं। जिन बेड पर पंखे नहीं लगे हैं, उन पर भी व्यवस्था करवाई जाएगी। साफ-सफाई की भी हिदायत देता हूं।
-डॉ. प्रशांत गुप्ता, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed