फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ABVP workers get opportunity to serve in mock drill

Agra News: मॉक ड्रिल में एबीवीपी कार्यकर्ताओं को मिले सेवा का अवसर

Tue, 06 May 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 06 May 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
ABVP workers get opportunity to serve in mock drill
अपर जिलाधिकारी को समर्थन पत्र सौंपते एबीवीपी कार्यकर्ता।  - फोटो : अपर जिलाधिकारी को समर्थन पत्र सौंपते एबीवीपी कार्यकर्ता।
मैनपुरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अपर जिला अधिकारी रामजी मिश्र को समर्थन पत्र सौंपा है। इसमें आज 7 मई को गृह मंत्रालय और भारतीय सेना द्वारा आयोजित सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल में सक्रिय सहभागिता और सेवा देने की इच्छा प्रकट की गई है।
विज्ञापन

प्रदेश सह संयोजक, खेलो भारत आकाश शाक्य ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा केवल सीमाओं तक सीमित नहीं है। संकट की घड़ी में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह सजग, संगठित और सक्रिय रहे। विद्यार्थी परिषद मॉक ड्रिल के माध्यम से जनमानस को जागरूक करने हेतु कृतसंकल्प है।
विज्ञापन

परिषद ने प्रशासन से जिले के शैक्षणिक संस्थानों और युवा संगठनों को आपातकालीन प्रशिक्षण दिए जाने और अभाविप कार्यकर्ताओं को मॉक ड्रिल में सेवा का अवसर दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला संगठन मंत्री राहुल गंगवार, जिला संयोजक प्रतीक मिश्रा, जिला सह संयोजक निर्भय यादव, जिला एग्रीविज़न संयोजक अभय सक्सेना, नगर मंत्री अभिषेक चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed