{"_id":"5e7cd7398ebc3e76840fbbdb","slug":"abul-ullah-dargah-closed-appeal-to-namaz-in-houses","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस के चलते जुमे की नमाज घरों में अदा करने की अपील, अबुल उलाह दरगाह भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस के चलते जुमे की नमाज घरों में अदा करने की अपील, अबुल उलाह दरगाह भी बंद
Fri, 27 Mar 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 27 Mar 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
अबुल उलाह दरगाह भी बंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुमे की नमाज को लेकर मुस्लिम धर्मगुरुओं ने अपने घरों में नमाज अदा करने की अपील की है। उलमा-ए-अहले सुन्नत, आगरा के सदर मौलाना अरशदुर्रहमान कादरी, मौलाना मुफ्ती मुदस्सिर खान कादरी, शाही जामा मस्जिद के इमाम इरफान उल्ला खां निजामी ने कहा है कि हुकूमत ने 21 दिन तक घरों में ही रहने का हुक्म दिया है। ऐसे में मुसलमान अपने घरों में रहकर खुदा की इबादत करें।
जुमे की नमाज भी घर में ही अदा करें, मजबूरी में शरीअत इस बात की इजाजत देती है। मस्जिदों के इमाम व मोअज्जिन भी दो तीन लोग मिलकर मस्जिदों में जमात कायम करें। अपील करने वालों में मौलाना अब्दुर्रहमान, मौलाना हाफिज आलम, मैलाना मुकीम भी हैं।
इस्लामियां लोकल एजेंसी के चेयरमैन हाजी असलम कुरैशी, अमजद कुरैशी, हाजी बिलाल का कहना है कि यदि यह संक्रमण फैला तो कुछ नहीं बचेगा। समी आगाई, सैयद इरफान सलीम ने भी मस्जिदों की जगह घरों में ही नमाज अदा करने को कहा है।

न्यू आगरा स्थित दरगाह अबुल उलाह के सज्जादानशीन सैयद इनायत अली शाह अबुल उलाई ने कहा है कि दरगाह व मस्जिद के गेट बंद कर दिए गए हैं। यहां रहने वाले मिस्कीनों को भी बाहर भेज दिया गया है।
जुमे की नमाज भी अपने घरों में रहकर अदा करें। कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए सामाजिक दूरी बनाकर रहने की सरकार की गाइड लाइन का पालन करना जरूरी है।
दरगाह मरकज साबरी के सज्जादानशीन पीर अलहाज रमजान अली शाह ने कहा है कि इस वक्त में इबादत भी अपने घरों में करें और कोरोना से मुक्ति की दुआ करें।