फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   abkari mantri

आबकारी मंत्री ने कुपोषण से जंग को सौंपी 21 गायें

Fri, 25 Sep 2020 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
abkari mantri
शहर की गोशाला में अति कुपोषित बच्चों के परिजनों को गाय उपलब्ध कराते कैबिनेट मंत्री और प्रशासनिक ? - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। 21 गाय 20 बच्चों को कुपोषण दूर करेंगी। कुपोषित बच्चों के परिवारों को शुक्रवार को आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने गाय सौंपी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कुपोषित बच्चों के प्रति गंभीर है। इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गोशाला से दुधारू गायें कुपोषित परिवारों को दी गईं। आबकारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुपोषण दूर करने के लिए ये पहल की है।
विज्ञापन

इससे न केवल कुपोषण दूर होगा बल्कि परिवारों की आय भी बढ़ेगी। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि कुपोषित परिवारों को गाय के भरण-पोषण के लिए नौ सौ रुपये प्रतिमाह की सहायता राशि उनके खाते में भेजी जाएगी। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी, एसडीएम, एमओआईसी, ईओ, बीडीओ, सचिव, पशुपालन विभाग के अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि अति कुपोषित बच्चों को जल्द से जल्द सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिए प्रयास करें। नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा देवी, मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया, एसडीएम सदर ऋषिराज, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन कुमार गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन परिवारों को मिलीं गाय
कार्यक्रम में बृजपुरा निवासी दुर्वेश, कुचेला निवासी दिनेश चंद्र, झंडाहार निवासी मीना, रविकांत, बृजपुरा अंगौथा निवासी पदम सिंह, मिथलेश, बंशीगौहरा निवासी आशा ज्योतसना, नगला बिहारी निवासी दीपिका, दयारामपुर निवासी विमलेश, चांदपुर निवासी गुड्डी देवी, धर्मपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार, प्रेम दुबे, गुड्डी देवी, छपट्टी निवासी मुन्नी देवी, बबिता, अंकित कुमार, शशी, कुंती देवी, गौरव को एक-एक और सलेमपुर निवासी सरजू सिंह को दो गाय दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed