फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Abir Gulal created a colorful shade across the district

गणपति बप्पा मोरया अगली बरस तू जल्दी आ के साथ दी गणेश भगवान को विदाई

Sun, 19 Sep 2021 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Abir Gulal created a colorful shade across the district
19एमएनपी-06-शहर में भगवान गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए ले जाते भक्त - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिलेभर में श्रीगणेश महोत्सव का रविवार को विधिविधान के साथ समापन हो गया। दस दिन तक चले कार्यक्रमों के बाद रविवार को गणेश भगवान की प्रतिमाओं को बैंडबाजे के साथ विसर्जित किया गया। विसर्जन यात्रा में शामिल भक्त गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आना.... के जयघोष लगा रहे थे। इतना अबीर और गुलाल उड़ा कि छटा भी सतरंगी हो गई।
विज्ञापन

शहर में कई स्थानों से गणेश भगवान की प्रतिमाओं के विसर्जन से पूर्व यात्राएं निकाली गईं। नगर भ्रमण के दौरान यात्रा में शामिल भक्तों पर लोगों ने गुलाल और अबीर फेंका। भाजपा के पूर्व जिला संयोजक एसके दुबे, टीटू चौहान और जिला मंत्री महिला मोर्चा अमृता चौहान ने अपने-अपने मोहल्लों से सिंगपुर, भांवत पुल पहुंचकर भगवान प्रतिमाओं का विसर्जन किया। शहर के मोहल्ला राजा का बाग, आवास विकास, राधारमन रोड, करहल रोड, आगरा बाईपास रोड, ज्योंती रोड, आगरा रोड, कचहरी रोड, स्टेशन रोड आदि स्थानों से भी भक्तों ने विसर्जन यात्रा निकाली। प्रतिमाओं का शहर के ईशन नदी के पास, सिंगपुर नहर पुल, रामनगर नहर पुल, और दन्नाहार नहर पुल के पास नहर में विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

-----
ढढौंस पुल के पास किया विसर्जन
कुसमरा। नगर की बैंक ऑफ इंडिया के सामने चल रहे गणेश महोत्सव के समापन पर मूति विसर्जन यात्रा निकाली गयी। आचार्य पुष्पेंद्र मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन करवाया। ढढौंस पुल पहुंचकर मूर्ति का नहर किनारे खोदे गये कुंड में विसर्जन किया गया। इसमें विनोदी मिश्रा, अनूप पांडेय, सुरेश शाक्य, आलेंद्र शुक्ला, प्रदीप चौहान, सोनू अग्निहोत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बेवर/ भोगांव/ बिछवां। भोगांव के मोहल्ला वक्कालान और मोहल्ला कबीरगंज में स्थापित गणेश भगवान की प्रतिमाओं का रविवार को यात्रा निकालकर विसर्जन किया गया। केसी दुबे, राजेश सक्सेना, चंचल दुबेे, ओमकांत दुबे, जलज सक्सेन, अजय यादव मौजूद रहे। बिछवां क्षेत्र के भक्तों ने काली नदी के निकट बाब लालुपरी आश्रम के पास प्रतिमाओं का विसर्जन किया। बेवर के मोहल्ला कुचलिया निवासी संजय त्रिवेदी के आवास पर स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का मंगल कामनाओं के साथ काली नदी में विसर्जन किया गया। संजय त्रिवेदी, राजीव सक्सेना, कल्लू गुप्ता, राजीव मिश्रा, विकास सैनी, अनिल चक, महेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
------
करहल में रही धूम
करहल। गणेशोत्सव का समापन प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ हो गया। विभिन्न स्थानों पर प्रतिष्ठापित प्रतिमाओं को गाजे बाजे और अबीर-गुलाल की होली खेलते हुए विसर्जन किया गया।

-----
नवीगंज में गणेश विसर्जन यात्रा में झूमे भक्त
नवीगंज। कस्बावासियों ने धूमधम के साथ गणेश भगवान की यात्रा निकाली। भक्ति भाव से भक्त झूमते भक्तों ने काली नदी में प्रतिमाओं को विसर्जित किया। इसमें पप्पू राठौर, विक्की चौहान, मोहित शाक्य, रोहित वर्मा, वैभव, सौरभ, विवेक राठौर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed