{"_id":"5f3693fa8ebc3e4adf3faae1","slug":"abhiyan-mainpuri-news-agr454842545","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत की जमीन से हटेगा कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत की जमीन से हटेगा कब्जा
विज्ञापन
किशनी। नगर पंचायत की जमीन पर किए गए कब्जों को अभियान चलाकर हटाया जाएगा। नगर पंचायत की जमीन की पैमाइश कराई जाएगी। कब्जेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर जमीन को सरकारी अभिलेखों में दर्ज कराया जाएगा। यह बातें शुक्रवार को एसडीएम ऋषिराज ने कहीं।
शुक्रवार को एसडीएम ने नगर पंचायत तथा तहसील के अधिकारियों के साथ नगर पंचायत की उन जमीनों का निरीक्षण किया, जहां अवैध रूप से लोगों ने कब्जा करके कच्चा अथवा पक्का निर्माण करा लिया है। एक जमीन पर रामवीर ने कच्चा निर्माण करके झोपड़ी रखने, कुछ स्थानों पर पक्के निर्माण की भी शिकायत एसडीएम से की थी।
मौके पर पानी भरा होने से पैमाइश नहीं हो सकी। एसडीएम ने लेखपाल से पानी सूखने के बाद जमीन की पैमाइश करने को कहा। नवीन मंडी रोड पर मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया। ईओ अभयरंजन से कहा कि स्टेडियम की साफ सफाई अतिशीघ्र कराई जाए। तहसीलदार मनोज कुमार राय, नायब तहसीलदार अनुभव चद्रा, ईओ अभयरंजन, दिनेश, ओम अवस्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सड़क निर्माण में बाधा डालने की शिकायत
किशनी। मोहल्ला कृष्णानगर के लोगों ने एसडीएम से शिकायत करते हुए बताया कि नगर पंचायत द्वारा बनवाई जा रही सड़क पर कुछ रसूखदार लोग चौड़ाई कम करने का दबाव बना रहे है। सड़क की चौड़ाई कम होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसरत अली, जगतपाल, राजबीर, असमत अली, जीसान अली, अतीश चंद्र, उमेश चंद्र, रवि सक्सेना, रियासत अली, लक्ष्मी देवी, शकुंतला देवी, रामप्रकाश, हरीराम, दयाराम, ब्रजेश, राजू, राकेश मौजूद रहे।