फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   abduct teen recovered, assuced send to jail

अगवा किशोरी बरामद, आरोपी युवक जेल भेजा

Sun, 02 Jan 2022 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
abduct teen recovered, assuced send to jail
अमांपुर (कासगंज)। कस्बे से दो दिन पहले अगवा की गई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है। लोगों में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुुलिस ने उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कस्बे की एक बस्ती की किशोरी को उसी बस्ती में रहने वाला दूसरे समुदाय का युवक 30 दिसंबर को घर से स्कूल जाते समय अगवा कर ले गया था। जब किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। जानकारी मिलने पर परिजनों ने राजू को नामजद करते हुए कोतवाली में मामला दर्ज करा दिया । इस बीच किशोरी का बुर्के में युवक के साथ वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने किशोरी व युवक को बरामद कर लिया। जब लोगों को इस बात की जानकारी हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया। काफी संख्या में लोग कोतवाली पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया है जबकि किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

युवक की पत्नी की हो चुकी है मौत
अमांपुर । आरोपी युवक की पत्नी की मार्च में माह में प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। नवजात शिशु को भी नहीं बचाया जा सका था। उसकी एक पांच साल की बेटी और है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 साल की किशोरी, सात साल से प्रेम प्रसंग
अमांपुर। हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी मनोज चौहान का कहना है कि युवक व किशोरी का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें सात साल से प्रेम प्रसंग की बात कही जा रही है। इस समय किशोरी की आयु 15 वर्ष है। इस हिसाब से अबोध अवस्था से ही किशोरी को फुसलाया जा रहा था। इसके अलावा एक शिक्षक भी इस षड्यंत्र में शामिल है। आरोप है कि वह निशुल्क कोचिंग के माध्यम से लड़कियों को युुवकों से मिलाता है।

किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। कोर्ट में उसके बयान भी दर्ज कराए जाएंगे। लव जिहाद की संभावना पर भी पुलिस जांच कर रही है। किशोरी के बयान के बाद सही स्थिति सामने आएगी। रोहन प्रमोद वोत्र, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed