फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Abbas will be kept in high security barrack in Kasganj Jail

आगरा: कासगंज जेल में हाई सिक्योरिटी बैरक में रखे जाएंगे अब्बास

Wed, 15 Feb 2023 12:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Abbas will be kept in high security barrack in Kasganj Jail
कासगंज। चित्रकूट की जिला जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के पुत्र विधायक अब्बास अंसारी को अब जिले की पचलाना जिला जेल में शिफ्ट किए जाने का निर्णय लिया गया है। शासन से आदेश मिलने पर जेल प्रशासन ने सक्रिय हो गया। जेल अधीक्षक ने बताया कि अब्बास को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा जाएगा। विधायक अब्बास अंसारी चित्रकूट की जिला जेल में बंद हैं। शासन के विशेष सचिव राजेश कुमार राय ने पुलिस महानिदेशक कारागार प्रशासन को बाहुबली विधायक अब्बास अंसारी को कासगंज की पचलाना जेल में प्रशासनिक आधार पर शिफ्ट करने का आदेश दिया। जेल प्रशासन को आदेश की प्रति मंगलवार की देर शाम मिली। इसके बाद जिला प्रशासन और जेल प्रशासन सक्रिय हो गया। जेल अधीक्षक विजयविक्रम सिंह ने बताया कि जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में अब्बास अंसारी को रखा जाएगा। बैरक में सीसीटीवी कैमरे रहेंगे और पहरा भी सख्त रहेगा।
विज्ञापन

चित्रकूट की जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी को प्रशासनिक आधार पर यहां की जेल में स्थानांतरित किया गया गया है। शासन का यह आदेश मिल गया है। जेल प्रशासन जेल मैनुअल के अनुसार कार्य करेगा- हर्षिता माथुर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed