फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Abbas spoke at home over phone, inquired about the condition of the house

Agra News: अब्बास ने फोन से घर पर की बात, जाना घर का हाल

Mon, 01 Apr 2024 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 01 Apr 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Abbas spoke at home over phone, inquired about the condition of the house
कासगंज। जिले की पचलाना जेल में बाहुबली विधायक अब्बास अंसारी बंद है। पिता मुख्तार अंसारी की मौत होने के बाद से अब्बास गहरे शोक में है। अब्बास विचलित है। सोमवार को अब्बास ने अपने परिवार के लोगों से फोन पर बात की और घर का हाल जाना। मुख्तार की मौत के बाद से तीसरी बार अब्बास ने घर पर बात की है। सप्ताह में तीन दिन 5-5 मिनट परिवार के लोगों से बात करने मौका अब्बास को मिलता है।अब्बास पेरोल नहीं मिलने के कारण पिता के जनाजे में हिस्सा लेने नहीं जा पाया। तो घर का हाल जानने के लिए फोन ही उसका सहारा बना। जिस दिन पिता की मौत हुई उस दिन अब्बास की पत्नी निखत दिन के समय अब्बास से मिलने आई थी, लेकिन रात को ही मुख्तार की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। इसके बाद अब्बास के अधिवक्ता ने जेल में अब्बास से मुलाकात की। मंगलवार को अब्बास की मिलाई का दिन है पूर्व निर्धारित है। ऐसी स्थिति में अब्बास से मिलने के लिए उनकी पत्नी, भाई या अधिवक्ता जा सकते हैं। उनके आने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed