फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Abakari Minister said in Mainpuri, the government made women self-reliant

मैनपुरी में आबाकरी मंत्री बोले, सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया

Mon, 22 Mar 2021 10:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Abakari Minister said in Mainpuri, the government made women self-reliant
मैनपुरी। प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर श्रीदेवी मेला पंडाल में मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित समूहों की महिलाओं को 5.57 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक और प्रमाणपत्र दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आबकारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा के लिए योजनाएं चलाई हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना, बालिका समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जैसी योजनाओं के संचालित होने से अब बेटियां परिवार पर बोझ नहीं हैं।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि बेटा-बेटी में कोई भेद अथवा अंतर न करें। यदि बेटियां होगी तो परिवार आगे बढ़ेगा। एसपी अविनाश पांडेय ने कहा कि आज की बेटी में समाज बदलने की ताकत है। राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौहान ने कहा महिला के बिना सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन शक्ति में छह माह की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का अन्नप्रासन्न एवं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा कराई गई। नगर पालिका परिषद मनोरमा देवी, सीडीओ ईशा प्रिया, एएसपी मधुवन कुमार सिंह, एसडीएम सदर ऋषिराज, सीओ सिटी अभय नरायन राय, डीआईओएस मनोज कुमार वर्मा, रविंद्र गौर आदि मौजूद रहे।
----
‘योजनाओं का लाभ लें पात्र’
भोगांव/किशनी। तहसील सभागार में गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने सरकार की योजनाएं गिनाईं। आरके आकांक्षा अग्निहोत्री, सीडीपीओ शशि कुमारी ने योजनाओं का लाभ लेने के संबंध में जानकारी दी। असित यादव, इमरान जावेद, आरती तिवारी, गीता देवी, संध्या कश्यप, पूजा, विमलेश, मनकेश, सुनीता देवी, मंजेश, बीना अरोरा मौजूद रहे।
ब्लॉक सभागार किशनी में आयोजित कार्यक्रम में मंजूषा चौहान ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। एसडीएम आरएस मौर्य, बिनाका कुलश्रेष्ठ, सीडीपीओ सुमनलता, बीनू चौहान मौजूद रहे।
----
सरकार की योजनायें गिनाई गईं
बेवर/कुरावली। ब्लॉक बेवर में मिशन शक्ति के तहत सीओ भोगांव अमर बहादुर सिंह ने महिलाओं को जानकारी दी। प्रशिक्षु सीओ आशुतोष, कुसुम, बीडीओ विजय सिंह, एडीओ आईएसबी प्रवीन मिश्रा, प्रभारी सीडीपीओ प्रिंसेस मेहरोत्रा, शिल्पी यादव, सुनील कुमार भारद्वाज, रामदेव शर्मा, कुलदीप कुमार, अर्चना आदि मौजूद रहे।

ब्लॉक कुरावली में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम मान सिंह पुंडीर ने सरकार की योजनाएं बताईं। अन्नू कुमारी, सीडीपीओ रेखारानी, राजकुमारी, रामअवतार, रेखा, ऊषा, मीरा देवी, रेनू दुबे, शारदा देवी, ममता, रामायण देवी, अंजलि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed