{"_id":"603e82028ebc3ec8be555742","slug":"aayushmaan-bharat-in-mainpuri-mainpuri-news-agr482968753","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में आयुष्मान कार्ड के लिए 10 से शुरू होगा विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में आयुष्मान कार्ड के लिए 10 से शुरू होगा विशेष अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जनपद में आयुष्मान भारत के प्रत्येक लाभार्थी परिवार का गोल्डन कार्ड (आयुष्मान कार्ड) बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए 10 मार्च से 24 मार्च तक गांव-गांव शिविर लगाए जाएंगे। मंगलवार को सीएमओ ने अधीनस्थों को कार्ड बनाने के लिए गांव-गांव शिविर लगाने के आदेश जारी किए।
सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत के तहत गोल्डन कार्ड बनवाने का अभियान 10 मार्च से दोबारा शुरू किया जा रहा है। यह अभियान 24 मार्च तक चलेगा। इसके तहत प्रत्येक गांव में शिविर लगेंगे जिसमें गांव के उन लाभार्थी परिवारों के गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे जिन परिवारों में अभी तक एक भी गोल्डन कार्ड नहीं बना है। आयुष्मान लाभार्थी परिवार के कम से कम एक सदस्य का गोल्डन कार्ड बनना जरूरी है। जनपद में लगभग 60000 परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनना बाकी है। सीएमओ ने बताया कि हमारा लक्ष्य योजना के प्रत्येक लाभार्थी का निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाना है।
ये लोग हैं पात्र
सीएमओ ने बताया कि जिन लोगों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य पत्र, प्रधानमंत्री प्लास्टिक कार्ड या मुख्यमंत्री जन आरोग्य पत्र प्राप्त हुए हैं। वे लोग योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनवाने के हकदार हैं। अधिकांश लोग इन पत्रों को ही आयुष्मान कार्ड मानते हैं। जबकि इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड की आवश्यकता होती है। उपरोक्त पत्र लाभार्थी परिवार को सूचना मात्र है जिसमें लाभार्थी परिवार का विवरण होता है। बिना आयुष्मान कार्ड (गोल्डन कार्ड) के योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन
जिले के इन सरकारी अस्पतालों में मिलेगा उपचार
डॉक्टर रागिनी अग्रवाल नर्सिंग होम, सिटी हॉस्पिटल, शिवानी हॉस्पिटल, ऑर्थो एंड फैक्चर नर्सिंग होम, डॉक्टर पाठक हॉस्पिटल, हेमा आई हॉस्पिटल, मैनपुरी नर्सिंग होम, जेबी मेमोरियल हॉस्पिटल इसके अतिरिक्त जिला चिकित्सालय (पुरुष), जिला चिकित्सालय (महिला) इसके अलावा 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध हैं।
प्रत्येक लाभार्थी से अपील है कि वह अपना और अपने परिवार के सदस्यों का आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवा कर रखें। यदि आपको तत्काल उपचार की आवश्यकता होती है और आपके पास पत्र भी उपलब्ध है फिर भी आपको बिना आयुष्मान कार्ड के उपचार नहीं मिल सकता है।
डॉ. एके पांडेय, सीएमओ