{"_id":"6005c9468ebc3e340a04aa57","slug":"aap-political-news-kasganj-news-kasganj-hindi-news-cabinete-mantri-rajendra-gotam-kasganj-news-agr477009542","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सरकार समाज को जातियों में बांटने का कर रही काम- राजेंद्र गौतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सरकार समाज को जातियों में बांटने का कर रही काम- राजेंद्र गौतम
विज्ञापन
कासगंज में आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते पदाधिकारी व कार्यकर्ता
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि यूपी की सरकार समाज को अलग-अलग जातियों में बांट रही है। इससे सामाजिक समरसता प्रभावित हो रही है। जहां तहां जातीय संघर्ष की घटनाएं हो रही हैं। जिन पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है।
केंद्रीय मंत्री गौतम मालगोदाम रोड पर एक गेस्ट हाउस में आयोजित आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने यूपी सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार के स्कूलों में शिक्षा की बेहद खराब व्यवस्था है। यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं प्रतिस्पर्धा में नहीं ठहर पाते। यही हाल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का है। आम लोगों को इलाज नहीं मिल पाता और लोग इलाज के लिए दिल्ली पहुंचते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य गरीब आदमी की जरूरत है लेकिन सरकार इसे भी पूरा नहीं कर पा रही है। ऐसी परिस्थितियों के बीच सरकार विकास का दावा करती है और बड़ी-बड़ी बातें करती है।
हकीकत आम लोगों के सामने है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह राजपूत ने भी शासन की तमाम खामियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि आम जनता विकास से वंचित है। सुविधाओं के लिए परेशान है। किसानों की समस्या का समाधान भी नहीं हो रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि आम आदमी पार्टी को मजबूत करें। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री का फूल मालाओं से जोशीला स्वागत किया गया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान राकेश कुमार असौलिया, दिलीप कुमार, संतोष राजपूत, राकेश पचौरी, रामचंद्र वर्मा, हरिहर प्रताप, तस्लीम, याकीब, विकास माथुर, रहमान, रेखा देवी, ऊषा देवी, मानपाल सिंह, मनोज शाक्य, सुधाकर, केशव राजपूत, कमल कुमार गोला सहित तमाम आप कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
8 लोगों ने ली आप की सदस्यता
जया कुमारी, आलमनवी, शंकर लाल, समिता सिंह, तारावती, मीना देवी, मनोज कुमार, मेघा सक्सेना ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के जिलाध्यक्ष ने सभी का स्वागत किया।