फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AAP Leader sanjay singh and chandrashekhar azad met Altaf family in kasganj

हिरासत में मौत: अल्ताफ के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, 'आप' सांसद भी सांत्वना देने पहुंचे

Sat, 13 Nov 2021 06:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Nov 2021 06:18 PM IST
सार

कासगंज में पुलिस हिरासत में अल्ताफ की मौत के बाद मृतक के घर नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। शनिवार को आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और आम आदमी पार्टी के सांसद परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे। दोनों नेताओं ने अल्ताफ की मौत को हत्या बताया। 

विज्ञापन
AAP Leader sanjay singh and chandrashekhar azad met Altaf family in kasganj
अल्ताफ के परिवार को ढांढस बंधाते चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद शनिवार दोपहर तकरीबन एक बजे कासगंज के गांव नगला सैय्यद पहुंचे। उन्होंने अल्ताफ के परिवार को सांत्वना देते हुए प्रकरण की पूरी जानकारी ली। भरोसा दिया कि उनकी पार्टी पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करेगी। परिवार से मिलने के बाद आजाद समाज पार्टी के प्रमुख मृतक के पिता चांदमियां को लेकर एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे से मिले और पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दिलाई। 

विज्ञापन


अल्ताफ के हत्यारोपियों को बचा रही पुलिस- चंद्रशेखर
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि कासगंज पुलिस ने अल्ताफ की हत्या कर दी। अब पुलिस हत्यारों को बचा रही है। अगर गलत नहीं हुआ तो पांच पुलिसकर्मियों को क्यों सस्पेंड किया गया? अल्ताफ के पिता अनपढ़ हैं, पुलिस ने उनसे जबरन अंगूठा लगवा लिया। भाजपा सरकार में आए दिन पुलिस हिरासत में जानें जा रही हैं। अल्ताफ की मौत की सीबीआई जांच होनी चाहिए। 
विज्ञापन


आप सांसद भी पहुंचे
दोपहर बाद आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह पीड़ित परिवार से मिले। परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। अल्ताफ की पुलिस हिरासत में मौत हुई है। ढाई फीट की टोंटी पर कोई कैसे फांसी लगा सकता है। स्पष्ट है कि अल्ताफ की हत्या हुई है। हर हाल में आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है। पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी मिलनी चाहिए और एक करोड़ रुपये मुआवजा मिलना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष ने की आर्थिक मदद
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष अदील हमजा साहिल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद पीड़ित परिवार को दी। छात्रसंघ अध्यक्ष सपा नेता भी हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अल्ताफ के परिवार को न्याय दिलाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस पर कई सवाल हैं। उसका कोई जवाब नहीं मिल रहा। अल्ताफ को न्याय मिलने तक संघष जारी रहेगा।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता भी मिले
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी एटा के जिलाध्यक्ष शराफत हुसैन काले पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी व प्रकरण की पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह अन्याय है। पुलिस हिरासत में मौत आत्महत्या नहीं हत्या है। हत्यारोपियों को सजा जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed