फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aam Aadmi Party will field candidates in Panchayat elections

पंचायत चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी आम आदमी पार्टी

Wed, 24 Feb 2021 04:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 04:58 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party will field candidates in Panchayat elections
मैनपुरी। आम आदमी पार्टी जिला कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को संगठन के जिला कार्यालय में हुई। 28 फरवरी को मेरठ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में होने वाली किसान महापंचायत की तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामबाबू सिंधानिया ने कहा प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी पूरी दमदारी से प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाएगी। गंाव की सरकार में भी आम आदमी पार्टी अपनी भागीदारी बढ़ाएगी। सपा और बसपा को देखने के बाद अब प्रदेश की जनता भाजपा शासन भी देख चुकी है। भाजपा की नीतियां किसान विरोधी हैं। उन्होंने कहा 28 फरवरी को मेरठ में आम आदमी पार्टी किसान महापंचायत करेगी।
विज्ञापन

किसान महापंचायत में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भाग लेंगे। किसान महापंचायत में जिले के कार्यकर्ता भी भाग लेंगे। उन्होंने किसान महापंचायत की तैयारियों के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं। इकरार अली, रूबल सिंह शिरोमणि, यतेंद्र सत्यार्थी, आकाश राठौर, मनोज कुमार, अजय यादव, रिंकू कठेरिया, नीरज कुमार, उमाशंकर मिश्रा, रंजीत सिंह, अनिल कुमार शर्मा, प्रिंस कुमार, उमेश कुमार पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed