{"_id":"58ebdfe94f1c1b6137cf5c81","slug":"aagh3275","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग की लपटों से जल गई लाखों रुपये की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग की लपटों से जल गई लाखों रुपये की फसल
आग की लपटों से जल गई लाखों रुपये की फसल
Updated Tue, 11 Apr 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
आग की लपटों से जल गई लाखों रुपये की फसल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में आग लगने की घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को विभिन्न स्थानों पर आग की लपटों में लाखों रुपये का गेहूं जलकर राख हो गया। ज्यादातर घटनाएं बिजली विभाग की लापरवाही के चलते होना सामने आई हैं। किसानों ने नुकसान का आकलन कर मुआवजे की मांग की है।
बाह: बटेश्वर में स्याइच गांव के पास संरक्षित यमुना के बीहड़ में आग की लपटें देख चरवाहे और लकड़ी बीनने वाले भाग निकले। गांव के पास आग पहुंचने पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग बुझाना शुरू कर सूचना फायरब्रिगेड को दी। जब तक आग बुझाई गई तब तक आधा किमी के दायरे में हरियाली जलकर नष्ट हो गई। आग बुझने के बासौनी के बरहा गांव में झोपड़ी के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने से आग लग गई। वहां बैठे प्रहलाद ने भागकर जान बचाई। लेकिन झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
सैंया, खेरागढ़: ग्राम अयेला स्थित बिजलीघर परिसर में ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट से झाड़ियों में आग लग गई। कर्मचारियों ने फायरब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। खेरागढ़ के गांव महुआखेड़ा में बलवीर के खेत में बिजली के तारों में चिंगारी से आग लग गई। इससे एक बीघा खेत की फसल जल गई। नगला उदैया में मुन्ना के खेत में 15 बिसे गेहूं की फसल में जल गई। किसानों ने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
अकोला, कागारौल: ग्राम नगला जयराम में बिजली के तारो की चिंगारी से किसान हरदेव सिंह के दो बीघा खेत के गेहूं में आग लग गई। ग्रामीणों ने जब तक आग पर काबू पाया। फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
फतेहपुर सीकरी: गांव गूजरपुरा में विजय सिंह प्रजापति के घर लगी आग में उनकी एक भैंस जलकर मर गई। नगला दधिराम में किसान नत्थी शर्मा, पप्पू शर्मा के खेत में कड़ी गेहूं की फसल में बिजली के तारों से निकली चिंगारी से आग लग गई। इससे उनके लगभग चार बीघा खेत की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। ग्राम दूरा से जवाहर सिंह के खेत में लगे नलकूप के लिए आई बिजली की लाइन के तार टूटकर गिरने से करीब 40 बीघा खेत के गेहूं जलकर राख हो गए। पीड़ित किसानों में निहाल सिंह, रनवीर, पदम सिंह, दिलीप सिंह, बबलू, रनवीर पुत्र बलवंत, मंदोधरी पत्नी मंगला, किशन सिंह, सोरन, भूपेन्द्र, ओमप्रकाश के नाम शामिल हैं।
जगनेर: गांव सरैंधी में बिजली के तार में फाल्ट से सत्ता पुत्र लक्ष्मन सिंह के पांच बीघा गेहूं की फसल में आग लग गई। पास के भूरा पुत्र निनुआ, मोनी पुत्र बाबू, शिवनारायण, अजब सिंह के खेतों में भी आग पहुंच गई। ग्रामीणों ने दमकल की मदद से एक घंटे में आग पर काबू पाया।
बरहन: गांव विरूनी में गिर्राज सिंह निवासी बिचपुरी के दो बीघा गेहूं की फसल में आग लगने से जल गई। गढ़ी फौजी निवासी राकेश गौतम के खलिहान में रखी गेहूं की फसल पर बिजली का तार टूटकर गिरने से आग लग गई। उनका दो बीघा खेत का गेहूं जल गया। खंदौली के गांव रमला निवासी कालीचरन के 12 बीघा खेत के लांक में आग लग गई। फायरब्रिगेड ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक फसल जलकर राख हो गई।