फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aadhaar Mismatch Delays ABC-APAAR Linking University Student Results at Risk

UP: आधार में समस्या से अटक रही एबीसी-अपार की लिंकिंग, छात्र परेशान...अटक जाएगा रिजल्ट

Thu, 01 Jan 2026 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 Jan 2026 10:05 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में एबीसी-अपार आईडी लिंक करने की प्रक्रिया में समस्या आ रही है। इस वजह से छात्र परेशान हैं। 

विज्ञापन
Aadhaar Mismatch Delays ABC-APAAR Linking University Student Results at Risk
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में एबीसी-अपार आईडी लिंक करने की प्रक्रिया धीमी बनी हुई है। विश्वविद्यालय प्रशासन की सख्ती के बावजूद बड़ी संख्या में छात्रों की आईडी लिंक नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


डीन एकेडमिक हेड प्रो. मनु प्रताप ने बताया कि छात्रों को मुख्य रूप से परेशानी आधार कार्ड के माध्यम से एबीसी आईडी बनाने के दौरान आ रही है। एबीसी आईडी प्राप्त करने के लिए पहले भारत सरकार की वेबसाइट पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। इसके बाद एबीसी आईडी जारी होती है, जिसे फिर समर्थ पोर्टल से लिंक किया जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि छात्रों के आधार कार्ड में नाम और जन्मतिथि अन्य शैक्षणिक दस्तावेजों से मेल नहीं खा रही हैं। इस कारण एबीसी आईडी बनते समय या समर्थ पोर्टल से लिंक करते समय प्रक्रिया बीच में अटक जा रही है। कई मामलों में छात्रों का नाम आधार में अलग तरीके से दर्ज है, तो कहीं जन्मतिथि में अंतर है। ऐसे में सिस्टम लिंकिंग की अनुमति नहीं देता। विश्वविद्यालय की ओर से महाविद्यालयों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। जिन भी छात्रों का समर्थ से यह पहचान पत्र लिंक नहीं होता है उनका रिजल्ट नहीं आ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed