{"_id":"652a993ff0963bfd780888f6","slug":"a-youth-resident-of-padura-dies-under-suspicious-circumstances-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-5946-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पडुरा निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पडुरा निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
Sat, 14 Oct 2023 07:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 14 Oct 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
पडुरा निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
-साथी पर परिजन लगा रहे हत्या का आरोप, कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव पडुरा निवासी एक युवक की शुक्रवार की शाम संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन ने घर से साथ ले जाने वाले दोस्त पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव पडुरा निवासी जितेंद्र सिंह (28) शुक्रवार को घर पर था। शाम करीब 5 बजे उसका करहल निवासी एक दोस्त जो कि कस्बा में परचून की दुकान किए हुए है। उसे अपने साथ ले गया था। देर शाम करीब 8 बजे जितेंद्र घर वापस आया और पिता से कहा कि दोस्त ने उसका मोबाइल ले लिया है। इसके कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ी और वह अचेत होकर गिर गया। परिजन एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। वहां चिकित्सक ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। शव लेकर परिजन घर आ गए। उधर सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन ने जितेंद्र को घर से साथ लेकर जाने वाले साथी पर ही हत्या का आरोप लगाया। स्थानीय पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।