{"_id":"667495caae39c6ea37076d54","slug":"a-young-man-who-was-plowing-the-field-at-his-in-laws-house-was-beaten-up-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-119364-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ससुराल में खेत की जुताई करा रहे युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ससुराल में खेत की जुताई करा रहे युवक को पीटा
Fri, 21 Jun 2024 02:19 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 21 Jun 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर की मलिक मिल काॅलोनी स्थित अपनी ससुराल में बंटवारे के बाद जुताई कराने पहुंचे युवक पर विपक्षियों ने हमला कर दिया। युवक किसी तरह से ससुराल पहुंचा तो वहां भी आरोपियों ने पिटाई की। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के मलिक मिल कालोनी रघुराजपुरी निवासी ब्रजेश कुमार ने बताया कि उनकी ससुराल में जमीन का बंटवारा हो चुका है। 17 जून को ससुरालीजन ने उन्हें फोन कर बुलाया था। वह खेत पर जुताई कराने के लिए गए थे। तभी वहां पहले से घात लगाकर बैठे शिवम, अंशू और विपिन उर्फ लालू निवासी गांव सिंहपुर हाल निवासी कृष्णा नगर ने गालीगलौज की। विरोध पर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। रिश्तेदार उन्हें बाइक पर बैठा कर घर ले गए। आरोपी भी आ पहुंचे और उनकी पिटाई की। जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।