फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young man was stabbed in the neck for refusing to drink alcohol, serious

Agra News: शराब पीने से मना करने पर युवक की गर्दन में मारा चाकू, गंभीर

Sun, 14 Sep 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 14 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
A young man was stabbed in the neck for refusing to drink alcohol, serious
भोगांव। गांव अहिरवा में शनिवार रात दरवाजे पर खड़े युवक ने शराब पीने से मना किया तो आरोपी ने चाकू से युवक के गले पर वार कर दिया। गंभीर हालत में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सनी ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे भाई विकास दरवाजे पर खड़ा था। तभी गांव का बंटी आया और भाई को साथ ले गया। उसने विकास से शराब पीने के लिए कहा। मना करने पर गाली गलौज करने लगा। उसने अपने भाई जयदेव, गुरुदेव और विशाल को बुला लिया। सभी ने विकास को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान एक आरोपी ने भाई के गले पर चाकू से वार कर दिया। वह लहूलुहान होकर गिर गया। वह भाई को बचाने गए तो आरोपी जान की धमकी देकर भाग गए। घायल भाई को वह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप पांडेय ने आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed