फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young man was shot after a child collided with his bike, referred

Agra News: बाइक से बालक के टकराने पर युवक को मारी गोली, रेफर

Sun, 16 Mar 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 16 Mar 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
A young man was shot after a child collided with his bike, referred
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्यानपुर में रविवार की दोपहर बाइक से बालक के टकराने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में आरोपियों ने एक बाइक सवार युवक को गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गया। वहीं दूसरे बाइक सवार युवक के मामूली चोटें आई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

गांव कल्यानपुर निवासी देवेंद्र कुमार (27) पुत्र अनार सिंह रविवार की दोपहर अपने चचेरे भाई सचिन के साथ बाइक पर सवार होकर बाजार कासगंज आया था। उसने बताया कि जब वह गांव लौट रहा था तो गांव में उसकी बाइक से एक बालक टकरा गया। इससे वह घायल हो गया। बालक के चोटिल हो जाने पर वहां पर मौजूद उसके परिजन सतीश पुत्र अनिल कुमार, गोवर्धन पुत्र अशोक कुमार व तीन अन्य लोगों से उनका विवाद हो गया। देवेंद्र का आरोप है कि आरोपियों ने उसके सिर पर सरिया व डंडाें से प्रहार कर दिया। गोवर्धन ने तमंचे से फायर कर उसे गोली मार दी। बीच-बचाव करते समय आरोपियों ने उसके भाई सचिन को भी पिटाई कर दी। गोली चलने के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पडे। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। आनन-फानन में परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक के गोली लगने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। सदर सीओ आंचल चौहान ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल युवक से घटना के बारे में जानकारी की। डॉक्टर ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि गोली लगने से एक युवक घायल हुआ है। परिजन की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed