{"_id":"617ed087dc887c17ed55f6a1","slug":"a-young-man-died-in-a-road-accident-in-bhogaon-area-mainpuri-news-agr51337843","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोगांव क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोगांव क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत
विज्ञापन
मृतक राजीव का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। भोगांव के नौरंगाबाद तिराहा के पास शनिवार की रात बाइक सवार युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक कोल्ड स्टोर से आलू लेने के लिए जा रहा था। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना क्षेत्र के गांव द्वारिकापुर निवासी 30 वर्षीय राजीव कुमार शनिवार की शाम घर पर था। रात करीब 10 बजे वह नौरंगाबाद स्थित कोल्ड स्टोर से आलू निकाल कर लाने की बात कह कर घर से निकल गया। राजीव बाइक लेकर अभी नौरंगाबाद तिराहा के पास पहुंचा ही था कि तभी पीछे से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पहचान न होने के चलते पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। कुछ देर बाद मृतक के भाई आदित्य ने पहचान की। इसके बाद अज्ञात वाहन व चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।