Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
A woman was shot in a dispute over a plot, hitting her in the leg, and was referred to PGI Saifai. The incident occurred near Vidhuna intersection.
{"_id":"6a1f0f0ff5fda74a8906bfff","slug":"a-woman-was-shot-in-a-dispute-over-a-plot-hitting-her-in-the-leg-and-was-referred-to-pgi-saifai-the-incident-occurred-near-vidhuna-intersection-agra-news-c-174-1-sagr1036-160488-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्लॉट के विवाद में चली गोली, महिला के पैर में लगी, पीजीआई सैफई किया गया रेफर, विधूना चौराहे पास हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्लॉट के विवाद में चली गोली, महिला के पैर में लगी, पीजीआई सैफई किया गया रेफर, विधूना चौराहे पास हुई घटना
फोटो25 अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल महिला। संवाद
Link Copied
किशनी। विधूना चौराहे पर विवादित जमीन पर निर्माण के लिए दो पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष ने फायरिंग कर दी, गोली विपक्षी महिला के पैर में लगी। महिला को जिला अस्पताल से पीजीआई सैफई रेफर किया गया है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में विधूना चौराहे के पास स्थित एक प्लॉट के लिए दो पक्ष के बीच विवाद चल रहा है। समाधान दिवस में स्थगन के आदेश भी दिए गए थे। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक पक्ष वहां निर्माण कार्य कराने लगा। जब इसकी जानकारी विपक्षी 40 वर्षीय हेमलता यादव निवासी गांव गुबरिया समान हाल निवासी विधूना चौराहा को हुई तो वह मौके पर पहुंची। विरोध करने पर दोनों पक्ष के बीच विवाद होने लगा। विवाद के दौरान चली गोली हेमलता के पैर में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर गईं। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, वहां से जिला अस्पताल भेजा गया। प्राथमिकी उपचार के बाद पीजीआई रेफर किया गया है। प्लॉट पर हुए विवाद के दौरान हुए विवाद में महिला घायल हुई है। तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। गोली लगने से घायल हेमलता ने बताया कि जब उन्हें सूचना मिली कि विपक्षी निर्माण कार्य करा रहे हैं। तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। मगर पुलिस के आने से पहले ही हमलावर ने उन पर गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।