फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   a woman ruckus of in restaurant in agra

भरी महफिल में पति और सास की महिला ने उतारी इज्जत, किया ये काम

Mon, 05 Feb 2018 11:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 05 Feb 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
a woman ruckus of in restaurant in agra
demo pic - फोटो : अमर उजाला
आगरा में शहीद स्मारक के पास स्थित एक रेस्तरां में सोमवार दोपहर महिला ने पति और सास पर चप्पल उठा ली। उन पर बुरी तरह बरस पड़ी। पति पर तो बेहद संगीन आरोपों की झड़ी लगा दी। महिला के शांत होने पर पति ने अपनी सफाई दी। 
विज्ञापन


दोनों के बीच दो महीनों से विवाद चल रहा है। महिला का आरोप है कि पति विदेशी महिला के चक्कर में है। इस कारण उसे और उसके दो बच्चों को भूखो मरने के लिए छोड़ दिया है।
विज्ञापन


महिला का मायका टूंडला में है और ससुराल रोहता में। उसने प्रेम विवाह किया था। वह जाट बिरादरी से है जबकि पति दलित है। उसने पति और उसकी महिला मित्र के खिलाफ कुछ दिन पहले मलपुरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्तरां में प्रेस कांफ्रेंस उसके पति ने बुलाई थी। महिला को पता चला तो अपनी बहन को लेकर वहीं पर पहुंच गई। उसका आरोप है कि खंदारी पर रेस्तरां चलाने वाला उसका पति तजाकिस्तान की एक युवती से प्रेम विवाह करने की तैयारी कर चुका है। 

दोनों कुछ दिन पहले गोवा में मौज मस्ती करके आए हैं। महिला ने होटल के बिल दिखाते हुए कहा कि वहां उसने तजाकिस्तान की युवती को अपनी पत्नी बताया। युवती का वीजा मई तक का है, इसलिए वह जल्द से जल्द शादी करना चाहती है। 

पति पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए वह तैश में आ गई और चप्पल उठा ली। पति के पास ही सास भी बैठी थी। हालांकि चप्पल मारी नहीं। उसने आरोप लगाया कि पति उसे खर्च नहीं दे रहा। वह और उसके दोनों बच्चे दाने-दाने के लिए मोहताज हैं।

मैंने नहीं, उसने मुझे घर से निकाला

पति ने सफाई में कहा कि उसने पत्नी को नहीं, बल्कि पत्नी ने उसे और उसकी मां को घर से निकाल दिया है। उसने पत्नी पर संगीन आरोप लगाए। यह भी कहा कि वह उसकी मां से बदसलूकी करती है। 

हालांकि उसने स्वीकार किया कि उसने पहली पत्नी को तलाक देने से पहले ही इस महिला से शादी की थी लेकिन इसके लिए महिला को ही जिम्मेदार बताया। कहा कि वह उसकी बातों में आकर फंस गया था। 

उसने यह भी स्वीकार किया कि वह तजाकिस्तान की युवती के साथ गोवा घूमने गया था लेकिन बिल में वह पत्नी कैसे लिखी गया, उसे नहीं पता। 

उसने कहा कि तजाकिस्तान की युवती उसकी दोस्त है, उससे शादी का कोई इरादा नहीं है। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी षणयंत्र के तहत आरोप लगा रही है। इसमें उसके परिवारवाले भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed