फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A woman gave birth on the road in front of the police station

UP: पुलिस का दिखा ऐसा मानवीय चेहरा, हर कोई कर रहा तारीफ; सड़क पर गूंजी थान सिंह की किलकारी

Thu, 09 Jan 2025 07:19 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 09 Jan 2025 07:19 PM IST
सार

गर्भवती अपने पति के साथ जा रही थी। थाने के सामने अचानक से उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया। वह गिर गई। किसी तरह थाने की महिला पुलिसकर्मियों ने उसे संभालते हुए सुरक्षित प्रसव कराया।

विज्ञापन
A woman gave birth on the road in front of the police station
सड़क पर कराया प्रसव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में पिनाहट के पिथौरा पुलिस का ऐसा मानवीय चेहरा देखने को मिला, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। बुधवार की देर शाम को करीब सात बजे गर्भवती महिला आरती पत्नी मुकेश कुमार निवासी गांव पिढौरा घूमने के लिए निकली थी। तभी थाने के सामने ढलान पर चढ़ते समय वह अचानक थक गई और थाने के सामने चक्कर आकर गिर पड़ी।
विज्ञापन


सड़क पर रुकवाया ट्रैफिक 
महिला को देखकर महिला दरोगा और पुलिसकर्मी एकत्रित हो गए। महिला दरोगा दीक्षा यादव और दीपिका सिंह ने महिला को देखा तो वह प्रसव की हालत में थी। जिस पर थाना प्रभारी हरीश कुमार शर्मा ने तत्काल दोनों तरफ रास्ते करीब आधे घंटे तक रुकवाया दिया। लोक लज्जा को ध्यान में रखते हुए कंबलों का घेरा बनावाया। महिला दरोगा और महिला पुलिसकर्मियों ने मौके पर स्थिति को संभाला। पुलिसकर्मी तत्काल गांव की दाई महिला अंगूरी देवी को लेकर पहुंचे। 
विज्ञापन


 

महिला दरोगाओं ने कराया सुरक्षित प्रसव
दोनों महिला दरोगाओं की मदद से गर्भवती महिला आरती का सुरक्षित प्रसव कराया। जिसमें उसने थाने के सामने ही एक लड़के को जन्म दिया। थाना परिसर में ले जाकर जच्चा बच्चा का पूरा ख्याल रखते हुए खाने-पीने का भी इंतजाम किया गया। सरकारी मोबाइल गाड़ी से महिला आरती और उसके नवजात बच्चे को सुरक्षित गांव में उसके घर पहुंचाया गया। पुलिस के मानवीय चेहरा और जच्चा बच्चा को सुरक्षित पाकर परिवार के लोगों सहित गांव के लोगों द्वारा पुलिस के इस कार्य की जमकर सराहना की जा रही है।

नाम ही रख दिया थान सिंह
थाने के सामने अचानक जन्मे बच्चे का नाम परिजनों ने थान सिंह रख दिया है। पुलिस के कार्य की क्षेत्र में चर्चा होते हुए सराहना की जा रही है। थाना प्रभारी हरीश कुमार शर्मा ने बताया कि थाने के सामने ही अचानक महिला का प्रसव होने लगा था, जिस पर महिला दरोगाओं ने स्थिति संभाली। दाई को बुलाकर लोक लज्जा को ध्यान में रखते हुए महिला का सुरक्षित प्रसव हुआ। जच्चा और बच्चा को सरकारी गाड़ी से घर पहुंचा दिया गया था।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed