{"_id":"616eb432fdf0de1132479b35","slug":"a-woman-dies-in-road-accident-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा: कैंटर की टक्कर से महिला की मौत, उसकी ननद घायल, बच्चे को पेशाब कराने के लिए रुकी थीं दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: कैंटर की टक्कर से महिला की मौत, उसकी ननद घायल, बच्चे को पेशाब कराने के लिए रुकी थीं दोनों
Tue, 19 Oct 2021 05:34 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 19 Oct 2021 05:34 PM IST
सार
महिला अपने पति, बच्चे और ननद के साथ बाइक से अस्पताल जा रही थी। बच्चे को पेशाब कराने के लिए ये लोग सड़क किनारे रुके थे, तभी पीछे से कैंटर ने ननद और भाभी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र में कासगंज मार्ग पर गांव असरौली के पास मंगलवार की सुबह कैंटर ने सड़क किनारे खड़ीं दो महिलाओं को रौंद दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी घायल है। उसे आगरा रेफर किया गया है। दोनों महिलाएं रिश्ते में ननद-भाभी हैं।
विज्ञापन
महिला अपने पति और ननद के साथ बाइक से अस्पताल जा रही थी। रास्ते में बच्चे को लघुशंका कराने के लिए रुकी थी, तभी यह हादसा हो गया। उधर, थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव सुन्ना के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार घायल हुए हैं, दोनों को रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
कैंटर की टक्कर से गांव नगला बधु निवासी मनीषा देवी (28) पत्नी नीलेंद्र की मौत हुई है। जबकि उसकी ननद रूपा देवी गंभीर रूप से घायल हुई है। पति नीलेंद्र ने बताया कि पत्नी के पेट में दर्द रहता था, चिकित्सकों ने पथरी बताई थी। इसके चलते बहन रूपा देवी को साथ लेकर पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए बाइक से अस्पताल लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
बच्चे को लघुशंका कराने के लिए रुके थे
गांव असरौली के पास दो वर्षीय पुत्र शेखर को लघुशंका कराने के लिए रुक गए। पत्नी और बहन बाइक के पास ही खड़ी हो गईं। तभी पीछे से कैंटर ने दोनों को रौंद दिया। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहन गंभीर हालत में घायल हुई है, इसको आगरा रेफर किया गया है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव सुन्ना के पास सोमवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 21 वर्षीय गौरव निवासी संजय नगर और इसका दोस्त 18 वर्षीय निखिल कुमार दुबे निवासी महाराणा प्रताप नगर घायल हुआ है। दोनों की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया है।