{"_id":"69d41a8ccacd0cb303023419","slug":"a-woman-accused-a-builder-of-land-grabbing-and-made-a-viral-video-saying-an-mla-was-pressuring-the-police-and-threatened-to-complain-to-the-chief-minister-agra-news-c-364-1-ag11019-127359-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बिल्डर पर जमीन कब्जाने का आरोप, महिला ने किया वीडियो वायरल, कहा- एक विधायक बना रहे पुलिस प्रशासन पर दबाव, मुख्यमंत्री से शिकायत करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बिल्डर पर जमीन कब्जाने का आरोप, महिला ने किया वीडियो वायरल, कहा- एक विधायक बना रहे पुलिस प्रशासन पर दबाव, मुख्यमंत्री से शिकायत करने की चेतावनी
Tue, 07 Apr 2026 02:11 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
आगरा। कमला नगर स्थित कर्मयोगी क्षेत्र की निशा यादव ने सोमवार को वीडियो सोशल मीडिया ग्रुप पर वायरल किया है। 36 सेकंड के वीडियो में वह एक बिल्डर और अन्य पर नौ बीघा जमीन कब्जाने का आरोप लगा रही हैं। यह भी कहा कि एक विधायक पुलिस प्रशासन पर दबाव डालकर कार्रवाई नहीं होने दे रहे हैं।
निशा यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करने की चेतावनी भी दी है। निशा ने बताया है कि उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। परिवार के पास कर्मयोगी में दो खसरों में साढ़े सात और नौ बीघा जमीन है। एक बिल्डर ने विधायक के सहयोग से जमीन पर कब्जा कर लिया। निर्माण शुरू कर दिया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सहयोग कर रहे हैं। विधायक दबाव बनाकर कार्रवाई नहीं होने दे रहे हैं।
सोमवार को उन्होंने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया और उसमें कई बड़े प्रशासनिक अधिकारियों, विधायक और मीडियाकर्मियों को जोड़ा। इसके बाद वीडियो पोस्ट कर दिया। वीडियो में मंगलवार को योगी आदित्यनाथ के आगरा आने पर उनसे मिलकर आरोपियों की शिकायत करने की चेतावनी दी गई है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस और खुफिया इकाई सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामला जमीन विवाद से संबंधित है। हाईकोर्ट और प्रशासन के पास मामला विचाराधीन है। इस संबंध में पूर्व में जमीन की पैमाइश कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा गया था। अब महिला का वीडियो वायरल हुआ है।