फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A wave of faith surged in the Bhagwat Bhandara.

Agra News: भागवत के भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब

Sun, 03 May 2026 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
A wave of faith surged in the Bhagwat Bhandara.
फतेहपुर सीकरी। ग्राम दूरा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन रविवार को समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। आयोजन में आसपास ही नहीं, बल्कि दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण के साथ भजन-कीर्तन में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया। इसके उपरांत आयोजित भंडारे में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में दूरा, बरनाबाई, बदरपुर और सुनहरा गांव के ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में चौधरी बाबूलाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू चाहर, मुकेश राजपूत, सचिन चाहर सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने व्यवस्थाएं संचालित करने में अहम भूमिका निभाई। इस दाैरान आयोजक बिज्जो पंडित, रोहताश राणा, मधुसूदन वर्मा, जयराम ठेकेदार, विपिन अग्रवाल, जगदीश शर्मा, संजय शुक्ला, बलबीर प्रधान, होरीलाल वर्मा, भूरी सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, जिगनेश कहरवार, विराट कहरवार, सीपी सिंह, रविन्द्र सिंह, अनिल प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed