फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A wall fell on an old woman in Bhagwatipur, she lost her life under the debris.

Agra News: भगवतीपुर में वृद्धा पर गिरी दीवार, मलबे में दब कर गई जान

Fri, 23 Aug 2024 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 23 Aug 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
A wall fell on an old woman in Bhagwatipur, she lost her life under the debris.
करहल।
विज्ञापन


गांव भगवतीपुर में बृहस्पतिवार को पड़ोसी की दीवार गिरने से चारपाई पर लेटी वृद्धा की मलबे में दबकर मौत हो गई। सीओ करहल संतोष कुमार सिंह ने निरीक्षण किया।
गांव भगवतीपुर निवासी मार्गश्री (70) सुबह घर के बाहर चारपाई पर लेटी थीं। सुबह करीब 5:30 बजे पड़ोसी विमलेश के मकान की दीवार वृद्धा पर भर भराकर गिर गई। दीवार गिरने से हुई आवाज और वृद्धा की एक चीख सुनकर परिजन व आसपास के लोग एकत्र हो गए। मलबा को हटाना शुरू कर दिया। लेकिन जब तक वृद्धा को मलबा से बाहर निकाला गया। तब तक दम तोड़ चुकीं थीं। हादसे की सूचना पर सीओ करहल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन





बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल
मैनपुरी। घिरोर मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिरोजाबाद निवासी करन सिंह अपने साथी जसवंत के साथ किसी काम से मैनपुरी आ रहे थे। बाइक जब मैनपुरी घिरोर मार्ग पर पहुंची। तभी सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में करन, जसवंत और दूसरी बाइक सवार चेतन निवासी बड़ी नगरिया एटा घायल हो गए। राहगीरों ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




बाइक की टक्कर से महिला घायल
मैनपुरी। दीवानी रोड पर बृहस्पतिवार सुबह पीछे से आ रहे बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी और भाग गया। कुरावली क्षेत्र निवासी सुलेखा देवी ने बताया कि वह रिश्तेदारी में जा रहीं थीं। तभी दीवानी रोड पर पीछे से किसी ने गले के पास हाथ मारा। वह गिर गईं। टक्कर मारने वाले बाइक सवार दो युवक कुछ देर ठहरे। राहगीरों को आता देख भाग गए। महिला ने आरोप लगाया कि बाइक सवार उनके गले में पड़ी चेन तोड़ना चाहते थे। उनके गिर जाने की वजह से कामयाब नहीं हो सके। महिला की एक निजी चिकित्सक के यहां मरहम पट्टी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed