{"_id":"68c5ddacddf59523560bafcf","slug":"a-two-year-old-girl-who-was-injured-due-to-the-balcony-collapse-also-died-agra-news-c-25-1-agr1034-867684-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: छज्जा गिरने से घायल दो साल की बच्ची ने भी दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: छज्जा गिरने से घायल दो साल की बच्ची ने भी दम तोड़ा
विज्ञापन
आगरा। शाहगंज के सराय ख्वाजा में मकान का छज्जा गिरने से घायल 2 साल की बच्ची की भी शनिवार को इलाज के दाैरान मौत हो गई। पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इसी हादसे में 4 साल के बेटे की पहले ही मौत हो चुकी थी।
घटना 10 सितंबर की है। सराय ख्वाजा में नाई की मंडी निवासी अदनान पुराने मकान को खरीदकर तुड़वा रहे थे। मशीन से काम चल रहा था। इससे आसपास के घरों में दरार आ गई थी। इसी बीच पड़ोसी गुड्डू के घर का छज्जा गिर गया। मलबे में गुडडू के घर के सामने रहने वाले आफताब, उनकी पत्नी फरहीन, बेटी आतिफा और बेटा रफत दब गए थे।
पड़ोसी उन्हें अस्पताल ले गए, जहां रफत को मृत घोषित कर दिया गया था। शनिवार रात को आतिफा की मौत हो गई। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि बालिका की इलाज के दाैरान मौत हुई है। पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद