फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A truck driver from Bihar died in a road accident

सड़क हादसे में बिहार निवासी एक ट्रक चालक की मौत

Fri, 05 Nov 2021 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
A truck driver from Bihar died in a road accident
मैनपुरी। बेवर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम सड़क पार कर रहे एक ट्रक चालक को मार्ग से गुजर रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बिहार निवासी चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाया। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

बिहार के थाना जानीपुर क्षेत्र के गांव जानीपुर निवासी 35 वर्षीय जोगेंद्र कुमार ट्रक चालक था। वह गाजियाबाद से ट्रक में परचून का माल लादकर पटना के लिए रवाना हुआ था। बृहस्पतिवार की शाम वह थाना क्षेत्र से होकर गुजर रहा था। गांव पुरैया के पास उसने ट्रक को एक ध्ुालाई केंद्र पर रोक लिया। वहां ट्रक धुलने के लिए खड़ा कर शौच के लिए जा रहा था। सड़क पार करने के दौरान बेवर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। मृतक के पास मिले कागजात के आधार पर पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी। शुक्रवार को परिजन थाने पहुंच गए और ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed