फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A truck collided with a family returning from a wedding procession, injuring eight people, including children.

Agra News: बारात से लौट रहे परिवार की कार में ट्रक ने मारी टक्कर, बच्चों सहित आठ घायल

Tue, 23 Jun 2026 01:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
A truck collided with a family returning from a wedding procession, injuring eight people, including children.
फतेहाबाद फोटो।कार हादसे में घायल अस्पताल में भर्ती
फतेहाबाद। शमसाबाद-फतेहाबाद मार्ग पर गढ़ी सावराय के पास सोमवार शाम बारात से लौट रही कार की सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। ग्रामीणों की मदद से ट्रक को पकड़ लिया गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी भगवदास के लड़के की भी बारात सैंया गई थी। वहीं, साले की बारात से कार चालक रामहरी निवासी सेमरी थाना शाहगंज अपनी पत्नी शकुंतला, बच्चों प्रियंका, प्रिया व कुणाल (10), रिश्तेदार हरेंद्र व उनकी पत्नी रूबी निवासी नादौली (राजस्थान), मिथलेश निवासी नवामील थाना बमरौली कटारा तथा उनका पुत्र प्रिंस (5) कार से ससुराल रसूलपुर जा रहे थे। सोमवार शाम करीब चार बजे उनकी कार फतेहाबाद शमसाबाद मार्ग पर गढ़ी सावराय के पास पहुंची, तभी फतेहाबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने लगा लेकिन ग्रामीणों और पुलिस ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया। हालांकि चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed