फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A truck broke down on the Waterworks Service Road, leaving the minister in charge stuck in a traffic jam for 20 minutes.

Agra News: वाटरवर्क्स सर्विस रोड पर ट्रक खराब, 20 मिनट जाम में फंसे प्रभारी मंत्री

Sat, 28 Feb 2026 03:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
A truck broke down on the Waterworks Service Road, leaving the minister in charge stuck in a traffic jam for 20 minutes.
आगरा। हाईवे के वाटरवर्क्स चौराहे पर शुक्रवार सुबह से लगा जाम आधी रात तक नहीं खुल सका। एक तरफ खाटू श्याम मंदिर में धार्मिक आयोजनों को देखते हुए जीवनी मंडी रोड पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध था। वहीं दूसरी तरफ रात आठ बजे सर्विस रोड पर ट्रक खराब हो गया। इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। एक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह भी जाम में फंस गए। जानकारी पर पुलिसकर्मी दाैड़े। उन्होंने 20 मिनट बाद मंत्री का काफिला आगे निकाला। 45 मिनट बाद खराब हुए ट्रक को हटाया जा सका।
विज्ञापन

शुक्रवार को रंगभरनी एकादशी पर जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ थी। कई धार्मिक यात्राओं की वजह से ट्रैफिक को सुबह से ही डायवर्ट किया गया था। वाटर वर्क्स से जीवनी मंडी की तरफ दो पहिया वाहनों को ही निकाला जा रहा था। इससे हाईवे के सर्विस रोड पर जाम लगने लगा। धीमी गति से वाहन सुल्तानगंज की पुलिया से होकर निकल रहे थे। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह को वाटरवर्क्स चौराहे के पास स्थित अग्रवन में नेशनल चैंबर ऑफ कामर्स की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में जाना था। काफिला कुबेरपुर से होकर आ रहा था। वाटरवर्क्स स्थित सर्विस रोड पर रात आठ बजे एक ट्रक खराब हो गया।
विज्ञापन

सर्विस रोड पर मेट्रो की बैरिकेडिंग से वाहनों के आवागमन के लिए एक लेन ही बची है। जीवनी मंडी की ओर जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध और सर्विस रोड पर ट्रक खराब होने से भीषण जाम लग गया। रामबाग फ्लाईओवर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मंत्री के काफिले को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed